अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार राजधानी के सभी अस्पतालों को अपग्रेड करने और वहां बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए दृढ़-संकल्पित है।

श्रीमती गुप्ता ने शुक्रवार को अस्पतालों में चल रहे अतिरिक्त निर्माण और नए बन रहे अस्पतालों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अधूरे अस्पतालों या जिन अस्पतालों में विभिन्न इलाज के लिए अतिरिक्त वार्ड आदि बनाए जा रहे हैं, अब वहां तेज गति से निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि तय समय पर इन अस्पतालों का निर्माण कार्य पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। निर्माणाधीन अस्पतालों के समय पर पूरा किये जाने से बिस्तरों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिसका लाभ दिल्ली के लोगों को मिलेगा। हमारी सरकार चाहती है कि बिस्तरों की संख्या तो बढ़े ही, साथ ही लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा भी प्रदान हो।

मुख्यमंत्री ने कि हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि हर विधानसभा में 15 आरोग्य मंदिर का संचालन हों। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विधानसभाओं में जमीन तलाशने के लिए वे जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें, इससे उन्हें आसानी से जमीन उपलब्ध हो जाएगी।

 

 

Next Post

वेदा कृष्णमूर्ति ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जुलाई (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वेदा ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “एक छोटे शहर की लड़की जिसके बड़े सपने थे। कदुर में यह सब […]

You May Like