महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल और गायिका इशिता विश्वकर्मा

उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार सुबह ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में आयोजित प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

वहीं प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

Next Post

एसपी भुटिया ने औचक निरीक्षण कर चार थानों की व्यवस्थाएं परखीं

Sun May 10 , 2026
शिवपुरी: नई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने जिला मुख्यालय के चार प्रमुख थानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें कोतवाली, देहात, फिजिकल और महिला थाना शामिल हैं।निरीक्षण के दौरान एसपी भुटिया ने थानों में चल रही कार्यवाहियों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर, हवालात, रिकॉर्ड रूम और आर्म्स रूम का बारीकी […]

You May Like