बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

श्योपुर: बड़ौदा थाना क्षेत्र के बांडीखेड़ा गांव के पास एक कार चालक ने सड़क किनारे बाइक को खड़ा कर टायलेट कर रहे युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत ​हो गई।

बड़ौदा थाना पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के वार्ड क्रमांक 12 निवासी रामचंद्र बैरवा पुत्र गनपत बैरवा बांडीखेडा से बड़ौदा की और लोट रहा था, तभी बांडीखेड़ा गांव के बस स्टैंड के पास अज्ञात कार चालक ने रामचंद्र को उस समय टक्कर मार दी, जब वह बाइक को साइड में खड़ी करके टॉयलेट कर रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Next Post

कुलगाम मुठभेड़: दो जवान शहीद, दो घायल

Sat Aug 9 , 2025
श्रीनगर 09 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये और अन्य दो घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि मुठभेड़ आज नौवें दिन भी जारी है। उन्होंने बताया कि कल रात अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और […]

You May Like