क्षेत्र के समग्र विकास में कसर नहीं छोड़ी जाएगीः विधायक डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 27 के अंतर्गत आने वाले रामनगर मुरार में सी.सी. सड़क निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। यह सी.सी. सड़क एवं सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य करीब 62 लाख रूपये से कराया जायेगा। इस अवसर पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने लोगों की अन्य समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस की नीति ही जनता का विकास है। क्षेत्र के हर निवासी को सभी मूलभूत सुविधायें मिले यह हमारा लक्ष्य है और हम इस लक्ष्य में दिन-प्रतिदिन सफल भी होते जा रहे है। आज मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूॅ कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने आमजनों से चर्चा करते हुये कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु हम निरंतर कार्य कर हूं। आप सभी का सहयोग ही हमारी ऊर्जा और ताकत है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास और प्रगति को गति दी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रतीक ‘लालू’ जैन, पार्षद प्रतिनिधि राहुल गुर्जर, विजय मामा, सुभाष जैन, दशरथ सिंह, जसवंत शेजवार, बाबू खान, रामलाल बाथम, श्रीमती रामवती जस्या, अलाउद्दीन खान, ब्रजेश धानुक, सतेंद्र सिकरवार, महेंद्र राणा, नाथूराम पंडित, साबिर खान, रूपेश दुबे, अजय शर्मा, विनय भाऊ, अफजल खान, शंभुदयाल, सुभाष अहिरवार, रफीक खान, साबिर खान, कालीचरण, राजू झा, मनीष कैथेले, जीतू वर्मा, सतीश वर्मा, प्रदीप धानुक, दीपक गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने पांच करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी से पांच दिनों में पांच करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया […]

You May Like