युवा चिकित्सक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर

कटनी: आदर्श कॉलोनी निवासी शहर के युवा चिकित्सक डॉ. अमन गुप्ता ने बीती रात अपने निवास पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एमबीबीएस स्नातकोत्तर की परीक्षा में सफलता न मिलने से व्यथित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही बिचपुरिया परिवार के साथ ही पूरा शहर शोक में डूब गया।
डॉ. अमन प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी कीर्ति बिचपुरिया के सुपुत्र थे।

उनकी असामयिक मौत से लोग स्तब्ध हैं। इस घटना ने अभिभावकों को फिर से चिंतित कर दिया है, क्योंकि बच्चे कठिन परिश्रम से भविष्य संवारते हैं, लेकिन असफलता के क्षणों में मानसिक दबाव से आत्मघाती कदम उठा लेते हैं।डॉ. अमन को परिवार ने बड़े लाड़-प्यार से डॉक्टर बनाया था, किंतु हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। शहरभर में इस दर्दनाक घटना से संवेदनाएं उमड़ रही हैं और भारत दिनभर परिवार ने भी इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की है।

Next Post

MP Weather Alert: अगले 24 घंटे मप्र में तेज बारिश के आसार

Thu Sep 4 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण आगामी 24 घंटों में प्रदेश भर में बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 37 जिलों में भारी […]

You May Like