
सिंगरौली। गेहूॅ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराएं तथा उपार्जन केन्द्रो में समुचित व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करें।
उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी को दिया गया। कलेक्टर ने अभी तक जिलें में गेहूॅ उपार्जन के लिए किए गए किसानो के पंजीयन की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि पंजीयन के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाकर निर्धारित समय पर किसान पंजीयन का कार्य पूर्ण करायें तथा उपार्जन केन्द्रो पर भी समुचित व्यवस्थाएं करा ली जायें। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पंजीयन समितियों से बैठक आयोजित उपार्जन से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करायें। बैठक में जिपं सीईओ जगदीश गोमे, ननि आयुक्त सविता प्रधान, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।
सभी अधूरे कार्यो को समय सीमा पर करें पूरा
बैठक के दौरान कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जो आवेदन प्राप्त हुये हैं उनका शत-प्रतिशत निराकरण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तैयारियों की समीक्षा करते हुयें निर्देशित किया कि अभियान के तहत गत वर्ष की कार्ययोजना में सभी अधूरे कार्यो को भी पूरा किया जायें। अभियान में नवीन जल संरक्षण के कार्यो के साथ-साथ परम्परागत जल स्श्रोतो का जीर्णोद्धार करायें। जल सरंक्षण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलायें तथा खेत, तालाब सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें।
