भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन गंभीर 

बुधनी। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. थाना क्षेत्र में गडरिया नाले पर बने नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर पहुंच गई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रहे थे. कार में सवार चार लोगों में से तीन मंडीदीप और एक बरेली जिला रायसेन का निवासी था. हादसे में मनीष उर्फ मिंटू वर्मा आ. हुकुमचंद निवासी मंडीदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कृष्णकांत वर्मा आ. हेमराज निवासी मंडीदीप, देवेंद्र विश्वकर्मा आ. धनराज सिंह व दीपेश शर्मा आ. महेश शर्मा निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को मधुबन अस्पताल और जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और उप निरीक्षक संदीप जाट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई. सोमवार सुबह सिविल अस्पताल बुधनी में मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे की खबर मिलते ही देर रात तक सिविल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लगी रही.

Next Post

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत

Mon Mar 9 , 2026
रीवा। जिले के बैकुण्ठपुर थाने के हर्दी गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. सिजमें सवार दो लोगों घायल हो गए. उनको तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मनगवां थाने के नवागांव निवासी […]

You May Like