नये साल पर दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी सस्ती

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में प्राकृतिक गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति की जाने वाली (पीएनजी) की कीमतों में नये साल पर कटौती की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि नये साल से वह दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में 70 पैसे प्रति मानक घनमीटर (एससीएम) घटायेगी। कटौती के बाद पीएनजी की नयी कीमत दिल्ली में 47.89 रुपये और गुरुग्राम में 46.70 रुपये प्रति एससीएम होगी।

गुरुग्राम में यह कीमत 46.70 रुपये और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए 47.76 रुपये प्रति एससीएम होगी।

कंपनी ने नये साल का स्वागत करते हुए स्वच्छ ईंधन को लोगों की पहुंच और बजट से भीतर लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है।

Next Post

नववर्ष को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव व साइबर ठगी पर सख्ती

Wed Dec 31 , 2025
भोपाल। नववर्ष के आगमन को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रमुख […]

You May Like

मनोरंजन