
जबलपुर। थाना प्रभारी सिविल लाईन रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में 2 वाहन चोरों से चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है। थाना सिविल लाईन अंतर्गत गोकुलदास धर्मशाला के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक लड़का काले रंग की प्लेटिना बिना नम्बर की मोटर साइकिल लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम इंद्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी नई बस्ती झंडा चौक थाना रांझी बताया। जिससे मोटर साइकिल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया, मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर सघन पूछताछ करने पर उक्त बिना नम्बर की काले रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल को करीबन 02 साल पहले बरेला के पास बम्हनी तिराहे से चोरी कर स्वयं इस्तेमाल करना बताया।
