धान-मक्का की रिकॉर्ड आवक से मंडी हाउस फुल, किसानों से की उपज न लाने की अपील

पुनीत दुबे

इटारसी:इटारसी कृषि उपज मंडी में मक्का और धान की भारी आवक से मंडी परिसर हाउस फुल हो गया। मंडी परिसर के अंदर ट्राली खडी करने की जगह नहीं मिल रही है। मंडी प्रशासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 28 अक्टूबर बुधवार को अवकाश रहा। इसके कारण सडक पर नर्मदापुरम नागपुर रोड पर बार बार जाम की स्थिति बन रही है। किसानों की टाली रोड के दानो तरफ खडी हुई है। आवागमन मं असुविधा हो रही हैं। सूत्र बतात हैं कि 27 अक्टूबर को 61418 क्विंटल की सभी जिंसां की आवक हुई हे जिसमं प्रमुख् रूप स धान 25525 कुंटल मक्का 15220 क्विंटल गेहूं 3055 के अलावा अन्य जिंस भी मंडी में आयी है। मंडी प्रषासन के सामने लेबर और तौल कांटे की समस्या से जूझ रहा है।
कृषि उपजमंडी हाउसफुल
नर्मदापुरम जिले की सबसे बडी कृषि उपज मंडी है। यहां पर नर्मदापुरम जिले के अलावा बैतूल जिला सीहोर रायसेन जिलों से भी किसान अपनी उपज को बेचने आते हैं। मंडी प्रशसन ने आगामी व्यवस्था बनाने के लिये 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है। किसानों को नोटिस में लिखा गया है कि हम आप किसानों को असुविधा न हो इस कारण हमने एक दिन का यह अवकाश घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर मंडी परिसर के सामने बार बार जाम हो रहा है। 1595 किसान अपनी उपज को लेकर ट्रालियों से लेकर खडे हुए हैं।
मंडी प्रशसन के पास हम्माल एवं तौल कांटे की कमी
मंडी प्रशसन आवक को देखते हुए अपनी व्यवस्था पहले से क्यों नहीं कर पाए इस पर प्रष्नचिंह लगा हुआ है। बताया जाता है कि जब भी साजन आता है तो हर वर्ष ऐसी ही स्थिति बनती है। मंडी के पास एकमात्र बडा कांटा है जो पर्याप्त नहीं है। दूसरी ओर तौल करने वाले हम्माल का भी टोटा है।

Next Post

किसी की स्थिति में मातृ एवं शिशु मृत्यु स्वीकार नहीं, ऐसी स्थिति में जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: कमिश्नर

Thu Oct 29 , 2026
रीवा:रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग की बैठक में सभी सीएमएचओ, डीपीओ, बीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि संभाग के किसी भी जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु किसी भी स्थिति में न हो. इसे किसी भी स्थिति में […]

You May Like