IPL 2026 के पहले KKR ने खेला आखिरी दांव, 6 फीट 8 इंच के खिलाड़ी को किया टीम में शामिल; PAK को लगी मिर्ची

IPL 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है। मुजारबानी ने आईपीएल के लिए पीएसएल को छोड़ दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है। मुजारबानी का प्रदर्शन हाल ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 6 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले थे।

मुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। वह जिम्बाब्वे की ओर से अब तक कुल 89 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। मुजारबानी का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी इकोनॉमी भी 7.24 का रहा है। फ्रेंचाइजी ने रिलीज में कहा, “6 फीट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजारबानी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी तेज उछाल और पारी के अहम मौकों पर विकेट लेने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं।”

17 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे मुजारबानी
ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज के आने से टीम का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मुजारबानी ने जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

मुजारबानी ने PSL ने नाम लिया वापस
मुजारबानी का उपमहाद्वीप की परिस्थितियों का अनुभव और उनकी मौजूदा फॉर्म तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शमर जोसेफ की जगह पर इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम ने साइन किया था, हालांकि आईपीएल में मौका मिलने के कारण उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।

RCB का हिस्सा रहे थे मुजारबानी
ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी टीम का हिस्सा रहे थे, हालांकि उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। केकेआर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों का पालन करते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

Next Post

‘सैयारा’ पर लगा कॉपी का आरोप! सिंगर-एक्टर अमित जाधव बोले- मेरी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मिलती है कहानी

Sat Mar 14 , 2026
अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ पर अब कॉपी का आरोप लगा है। सिंगर-एक्टर अमित जाधव का दावा है कि इसकी कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मिलती-जुलती है। साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके […]

You May Like