चितरंगी । सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के पहल पर केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। दरअसल चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़कुड़ के ग्राम पिपरवान के गांव चारो तरफ पहाड़ो से घिरा है, जिसके चलते यहां मोबाईल नेटवर्क की भारी समस्या थी, स्थानीय जनों की मांग पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इस संबंध में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर पत्र सौपा था। केन्द्रीय मंत्री ने पिपरवान गांव में 4जी टॉवर के स्वीकृति प्रदान कर दी है।
Next Post
संवेदनशील हाईकोर्ट ड्यूटी छोड़ बिना अनुमति वाहन चेकिंग कर रहा इंस्पेक्टर निलंबित
Fri Nov 6 , 2026
जबलपुर। अति-संवेदनशील हाईकोर्ट की सुरक्षा ड्यूटी छोड़कर, बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के कुंडम रोड पर अनाधिकृत रूप से वाहन चेकिंग कर अवैध वसूली कर रहे इंस्पेक्टर योगेश चौकसे को जबलपुर जोन डीआईजी अतुल सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि कुंडम रोड […]

You May Like
-
9 months ago
हेमंत कटारे का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा
-
1 year ago
मोक्ष आश्रय में घुसे चोर ले गए नगदी