अतिरिक्त प्रबंध संचालक ने किया चित्रकूट में सीवरेज एवं एकीकृत नगर विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

सतना। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा चित्रकूट नगर में सीवरेज परियोजना एवं एकीकृत नगर विकास परियोजना (आईयूडीपी) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु कंपनी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक दिव्यांक सिंह द्वारा चित्रकूट सीवरेज परियोजना एवं आईयूडीपी के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रबंध संचालक द्वारा संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन (आईपीएस) का निरीक्षण कराते हुए अतिरिक्त प्रबंध संचालक को तकनीकी पहलुओं तथा चल रहे सीवर कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मल्टी फैसिलिटी सेंटर सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, परिक्रमा मार्ग के प्राचीन द्वार क्षेत्र तथा रामायण एक्सपीरियंस पार्क से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी से भी अतिरिक्त प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया। निरीक्षण के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति को गति देने एवं चित्रकूट के समग्र नगरीय विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Next Post

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से डिजिटल इंडिया और निर्यातकों को मिलेगा बल: सीएम डॉ यादव

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हुआ यह समझौता डिजिटल इंडिया और भारतीय […]

You May Like