जबलपुर: ग्रीष्मकालीन (पोड़ल) उड़द एवं मूंग की फसल को हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसानों की स्थिति को देखते हुए भारतीय किसान संगठन, सिहोरा द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मुआवजे की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि किसानों ने बीज, खाद, कीटनाशक और सिंचाई पर भारी खर्च किया था, लेकिन फसलें खेतों में गिरकर नष्ट हो गईं, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है।
इस दौरान एसडीएम रश्मि परस्ते, तहसीलदार ललित ग्वालवंशी (पोड़़ा), नायब तहसीलदार जगभानसाह उइके, आरआई एवं पटवारी दल के साथ ग्राम हरसिंघी, सुंगमा, लाहोद और लमकणा में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और किसानों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कर पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मुआवजा वितरित किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस मौके पर सुग्रीम पटेल (पूर्व सरपंच), अम्मू, अंकू, अश्वनी वकील, बृजेन्द्र, रामकेश, पंकज, निक्कू, धर्मेंद्र वकील, विनोद पटेल, महेंद्र पटेल और सुरेश पटेल ने भीटा मझौली एवं तहसील क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
