मोक्ष आश्रय में घुसे चोर ले गए नगदी

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कैम्पस स्थित मोक्ष आश्रय में अज्ञात चोर घुस गए और नगदी 40 हजार रूपए चुराकर ले गए।मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति के संस्थापक आशीष ठाकुर ने बताया कि मेडिकल स्थित मोक्ष आश्रय जहाँ लावारिश लोगों को 15 वर्षो से आश्रय दिया दिया जा रहा है, जहां आधा सैकड़ा बुजुर्ग भी रहते है।

आश्रय स्थल के किचिन में एक पेटी में भोजन, राशन के साथ नगदी रूपए रखे थे। चोर बीती रात पेटी का ताला तोडक़र नगदी 40 हजार रूपए चुराकर ले गए। मामले की सूचना गढ़ा पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

Next Post

पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर: जिसका डर था वो ही हो गया और जबलपुर में कोरोना के नए वैरिएंट नेे दस्तक दे ही दी। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां अलर्ट हो गया है वहीं विभाग द्वारा शहरवासियों से सतर्कता बरतने की अपील भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मेडिकल की पुरानी […]

You May Like