भटकते हुए गौशाला में घुसा मृग छौना

सतना :जंगल से भटकते हुए गांव की ओर निकला मृग छौना वहां पर स्थित एक गौशाला में प्रवेश कर गया. हलांकि गृहस्वामी द्वारा उसे सुरक्षित आश्रय देते हुए वन विभाग को सूचना दे दी गई. लेकिन वन अमले के पहुंचने से पहले ही मृग छौना वहां से भाग निकला.जिले के उचेहरा क्षेत्र वार्ड क्र. 13 के निवासी इंद्रजीत सिसोदिया गहरी नींद में सो रहे थे. देर रात उनका कुत्ता अचानक जोर जोर से भौंकने लगा. जिसे सुनकर इंद्रजीत की नींद खुल गई. कुत्ते के भौंकने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आस पास नजर डालनी शुरु की. लेकिन जैसे ही वे निकट स्थित गौशाला में पहुंचे तो वहां पर हिरण के बच्चे को देख वे आश्चर्यचकित रह गए.

बाहर कुत्तों के हमले के डर को देखते हुए उन्होंने हिरण के बच्चे को गौशाला में सुरक्षित कर दिया. इसी कड़ी में भोर होते ही घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई. लेकिन वन अमले के पहुंचने से पहले ही हिरण का बच्चा वहां से भाग निकला. माना जा रहा है कि जंगल से होकर जिस रास्ते से भटकता हुआ वह गावं तक पहुंचा होगा. उसी रास्ते से वह वापस जंगल की ओर लौट गया होगा. गौरतलब है कि उचेहरा जनपद के अंतर्गत 16 पंचायतें पठारी अंचल में आती हैं. जिनसे पन्ना का जंगल भी लगा हुआ है. जिसके चलते जंगल से होते हुए कभी तेंदुआ तो कभी भालू जैसे वन्य जीव यहां तक आ जाते हैं.

Next Post

हिरन नदी उद्गम पर श्रमदान, लेकिन शहर में अतिक्रमण से जूझती धारा

Sat Apr 11 , 2026
सीधी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड सीधी की ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर-2 स्थित हिरन नदी उद्गम स्थल पर एक बार फिर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जन चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संभागीय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, जिला […]

You May Like