हिरन नदी उद्गम पर श्रमदान, लेकिन शहर में अतिक्रमण से जूझती धारा

सीधी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड सीधी की ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर-2 स्थित हिरन नदी उद्गम स्थल पर एक बार फिर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान जन चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संभागीय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, जिला समन्वयक मुकेश कुमार गौर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई और गहरीकरण से जल स्तर बढ़ेगा और कृषि को लाभ मिलेगा।

हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि यह अभियान केवल उद्गम स्थल तक ही सीमित न रह जाए। शहर के बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली हिरन नदी अतिक्रमण की चपेट में है, जिसे हटाने की कार्रवाई पिछले वर्ष से लंबित है। दो वर्षों से अभियान के नाम पर औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में ठोस कार्यवाही की जरूरत है, ताकि आम लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

Next Post

मोरवा में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, डंपर और जेसीबी जब्त

Sat Apr 11 , 2026
सिंगरौली:कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 10 अप्रैल की देर रात्रि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा गौरव पांडेय एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक अशोक […]

You May Like