दुपाड़ा में डीजल चोरी को लेकर बवाल: तलवार से हमला, बाजार बंद कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

शाजापुर: ग्राम दुपाड़ा में शुक्रवार सुबह एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुख्य गेट पर वाहन खड़े करने को लेकर हुए झगड़े में क्रश भीलाला नामक युवक ने रामबाबू पिता राधेश्याम पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में रामबाबू की उंगली और गर्दन में चोट आई। घायल रामबाबू को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। विरोध स्वरूप उन्होंने पूरे बाजार को बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दुपाड़ा में लगातार डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े कर डीजल चोरी करते हैं। विरोध करने पर वे गाली-गलौज करते हैं।

इसी के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाजार बंद किया। उन्होंने “डीजल चोरी बंद करो” के नारे लगाए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि चौकी स्टाफ डीजल चोरी के आरोपियों को संरक्षण दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।सूचना मिलते ही लालघाटी थाना प्रभारी मुजाल्दे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

ग्रामीण इलाके में मिला गिद्ध, वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू

Fri Jul 25 , 2025
हटा/दमोह:जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर गांव में गुरुवार को ग्रामीणों को एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध लाचार हालत में मिला. राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सूचना वन विभाग को दी, डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देश पर हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी के मार्गदर्शन में वनपाल, वनरक्षक यशवंत […]

You May Like