श्मशान घाट में “एक वृक्ष मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण

नारायणगंज। जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम खैरी स्थित श्मशान घाट परिसर में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया, जिनमें फलदार वृक्ष भी शामिल रहे। आम, अमरूद, बेल, कचनार, कदम, पारिजात एवं रातरानी जैसे पौधों को लगाया गया।

 

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शपथ ली कि लगाए गए सभी वृक्षों की नियमित देखभाल करेंगे। यदि किसी कारणवश कोई वृक्ष नष्ट हो जाता है तो उसकी जगह पर कई नए वृक्ष लगाए जाएंगे, ताकि हरियाली निरंतर बनी रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खैरी की सरपंच शांति हुकुम परते, उपसरपंच दीपक सोनी, सचिव अनिल शर्मा, रघुनंदन विश्वकर्मा, रतन सिंह ठाकुर, सुशांत अग्रवाल, चिनी सोनी, विनोद रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एकादशी के अवसर पर जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण हेतु बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत नारायणगंज में भी प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर संकल्प लिया।

Next Post

CM ने किया BU में नवीन भवनों का भूमि पूजन

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों की नई सौगात दी। उन्होंने नवीन कन्या छात्रावास, एग्रीकल्चर भवन तथा आईटी पार्क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारोन्मुखी अवसरों को […]

You May Like