
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों की नई सौगात दी। उन्होंने नवीन कन्या छात्रावास, एग्रीकल्चर भवन तथा आईटी पार्क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगारोन्मुखी अवसरों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कन्या छात्रावास बनने से छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। वहीं एग्रीकल्चर भवन कृषि अनुसंधान और अध्ययन को नई दिशा देगा। आईटी पार्क की स्थापना से तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की बेहतर संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन सभी योजनाओं से प्रदेश में शिक्षा, कृषि और आईटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
