ट्रामा सेंटर के टायलेट में भ्रूण मिलने से सनसनी

सीहोर। शहर के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के लेडीज टायलेट में भ्रूण पड़ा होने से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा आनन- फानन में टायलेट के दरवाजे पर ताला जड़ते हुए पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटैज खंगालने के बाद भी प्रबंधन शाम तक इसका पता लगाने में नाकाम रहा कि आखिर कौन वहां भू्रण फैंक गया. फिलहाल भू्रण को पीएम के लिए मर्चुरी में रखा गया है. चर्चाओं में बने रहने वाले जिला अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्था और लापरवाही का आलम देखने को मिला. दिन के उजाले में जब ट्रामा सेंटर की ओपीडी में काफी चहल- पहल रहती है. अस्पताल के कर्मचारियों की मौजूदगी के दावे रहते हैं, उसके बावजूद ओपीडी के नजदीक बने लेडिज टायलेट में कोई भू्रण फैंककर आराम से चलता बना और अस्पताल के जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी. जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के भूतल पर स्थित महिला शौचालय में शुक्रवार की सुबह लगभग 8.30 बजे महिला सफाईकर्मी साफ- सफाई करके गई थी तब वहां भू्रण नहीं था, लेकिन 10.45 बजे जब वह पुन: सफाई करने पहुंची तो उसे भ्रूण पड़ा नजर आया. उसने बाहर आकर बताया. कुछ ही देर में पूरे अस्पताल में यह बात आग की तरह फैल गई.इस बीच अस्पताल प्रबंधन को सूचना मिली तो उन्होंने टायलेट के दरवाजे पर ताला लगवा दिया और पुलिस को सूचना दी. अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन भ्रूण फैंकने वाले को कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने भी अपने स्तर से छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी. पुलिस ने भ्रूण को मर्चुरी में रखवाते हुए जांच प्रारंभ कर दी है.

 

 

Next Post

भैरुंदा में नकली खाद का बड़ा जखीरा बरामद

Sat Oct 11 , 2025
भैरुंदा। क्षेत्र में नकली खाद के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है. ग्राम निमोटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह की सजगता के बाद कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर उत्तम शक्ति पावर नामक ब्रांड की 290 बोरी नकली खाद जब्त की है. इस पूरे मामले […]

You May Like