भैरुंदा में नकली खाद का बड़ा जखीरा बरामद

भैरुंदा। क्षेत्र में नकली खाद के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है. ग्राम निमोटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह की सजगता के बाद कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर उत्तम शक्ति पावर नामक ब्रांड की 290 बोरी नकली खाद जब्त की है. इस पूरे मामले का खुलासा निमोटा सरपंच वीरेंद्र सिंह की त्वरित सूचना से हुआ. शुक्रवार की सुबह सरपंच ने एसएडीओ भैरुंदा वीएस राज को मोबाइल पर सूचना दी कि कैलाश राजपूत नामक व्यक्ति गांवों के किसानों से जैविक खाद बताकर 40 किलोग्राम की बोरी 1500 में देने हेतु बुकिंग कर रहा है और अग्रिम राशि भी ले चुका है. सूचना पर एसएडीओ राज, एईओ विजेश हरियाले और नायब तहसीलदार मो. अनीस कुरैशी तत्काल पहुंचे. वहाँ तेजपाल सिंह राजपूत (नि. नालिया खेड़ी) और अजय राजपूत (नि. शमशाबाद, विदिशा) 80 बोरी उत्तम शक्ति पावर खाद लेकर मौजूद थे। टीम ने जब बोरियों की जाँच की तो पाया गया कि उसके अंदर कोयले की राख और मिट्टी भरी हुई है. यह देखते ही दोनों आरोपी अपनी मोटर साइकिलें छोड़कर मौके से फरार हो गए. सरपंच ने अधिकारियों को बताया कि नकली खाद का एक बड़ा जखीरा महागांव कदीम के कृषक सालिगराम के निजी गोदाम में भी रखा गया है. वहां छापा मारा तो गोदाम से 210 बोरी उत्तम शक्ति पावर नकली खाद और बरामद हुई. गोदाम मालिक ने खुलासा किया कि निमोटा के पुष्पेंद्र राजपूत ने फरार आरोपियों कैलाश राजपूत और अजय राजपूत के साथ मिलकर लगभग 600 से 700 बोरी नकली खाद का एक ट्रक लाकर उनके गोदाम में किराए पर रखा था. इसमें से500 बोरियां किसानों को पहले ही बेची जा चुकी हैं.

 

Next Post

सीवरेज लाइन की समस्या से जूझ रहे राज मोहल्ला रहवासी

Sat Oct 11 , 2025
इंदौर: शहर में सीवरेज लाइन को लेकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाए गए, लेकिन आज भी कॉलोनियों और बस्तियों में सीवरेज लाइन की समस्या बरकरार है. लाख कोशिशों और करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद इस समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है. बार-बार सीवरेज लाइन चोक हो जाती है और […]

You May Like