सुबह 7 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

झाबुआ। शहर में दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 30 जुलाई को नगरपालिका एवं ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से एलाउंस कर आमजन को सूचित किया कि सुबह 7 से रात 9 बजे तक शहर व बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रानापुर रोड, भोयरा रोड, पारा फाटक आदि डायवर्शन मार्गों से निकाला जाएगा। यह निर्णय हाल ही में कलेक्टर वाहन से हुई दुर्घटना के बाद लिया गया, जिसमें कलेक्टर की कार डंपर से टकरा गई थी।

Next Post

शव ले जा रहा ट्रैक्टर पुलिया में फंसा,ग्रामीणों ने कूदकर बचाई जान

Wed Jul 30 , 2025
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर से मांडवा के बीच, दोपहर में एक संकरी पुलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में फंस गईं। एक में शव था दूसरी में ग्रामीण सवार थे। हालांकि नाले में पानी ज्यादा नहीं था, लेकिन बहाव और गहराई के कारण दोनों ट्रैक्टर दलदल में धंस गए। […]

You May Like