इंदौर:क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ने पर यशवंत सागर डेम का एक गेट इस सीजन में पहली बार शुक्रवार रात करीब 11 बजे खोला गया। गेट खुलते ही पानी की तेज धार निकलने लगी। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के रहवासियों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर नियंत्रित करने के लिए और गेट भी खोले जा सकते हैं।
