जबलपुर:मदनमहल अंतर्गत मामे दा होटल में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि बैजनाथ सोंधिया 41 वर्ष निवासी ग्राम फूलबजरंग सिंह थाना मउगंज जिला मउगंज का मदनमहल स्थित मामे दा होटल में काम करता था। बीती रात वह होटल में ही सो गया था और सुबह उठा नहीं। दोस्त दुर्गेश रजक द्वारा उपचार के लिए मामे दा होटल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था, बैजनाथ सोंधिया को सुबह लगभग 10-10 बजे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Next Post
एआई से मानवता के अस्तित्व को खतरा : वोल्कर तुर्क
Tue Sep 8 , 2026
जिनेवा, 08 सितंबर (वार्ता/ स्पूतनिक) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकती है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। श्री तुर्क ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र को संबोधित करते […]

You May Like
-
9 months ago
एमपी मेट्रो प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण
-
7 months ago
भारत ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला
-
8 months ago
फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज