सड़क हादसे में युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

इंदौर: एयरपोर्ट के सामने सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.बाबू मुराई कॉलोनी के सामने सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में मिला था. डायल 112 की मदद से उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

मृतक की जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं. वह सफेद लाइनिंग वाली शर्ट पहने हुए था तथा उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवाकर अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Next Post

शहर को ग्रीन सिटी बनायेंगे: निगमायुक्त

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: वीआईपी गाड़ी और प्रोटोकॉल को छोड़ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एक सामान्य गाड़ी से अधिकारियों की टीम के साथ पूरे शहर का पांच घंटे तक सघन दौरा किया। इस दौरान निगमायुक्त ने शहर के कई प्रमुख और विकासशील क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर मुआयना किया।निगमायुक्त ने दमोहनाका से […]

You May Like