CM डॉ यादव ने बेल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में नगर निगम भोपाल और भोजपाल मित्र परिषद के सहयोग से आयोजित वृहद् सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। उन्होंने बेल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Next Post

46 वीं अंतर सीमांत एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज से

Tue Jul 22 , 2025
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर, लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आज 22 जुलाई को शाम 4 बजे 46 वीं अंतर सीमांत एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 के शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, एडीजी/निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर होंगे। […]

You May Like

मनोरंजन