61लीटर अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: कोठी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्रय हेतु परिवहन करते दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार 21.11.2025 मुखबिर से प्राप्त सूचना पर एक सफेद रंग की महिन्द्रा टीयूवी  कार क्र. एमपी 53 सीए 5457 को रोककर चेक किया गया।चालक एवं एक अन्य व्यक्ति वाहन में बैठे पाये गये जिनके समक्ष वाहन की तलासी ली गयी जिसमें अवैध शराब देशी एवं विदेशी मदिरा कुल 61 लीटर पाया गया । वैधानिक कार्यवाही करते हुये।

आरोपियो अकलेश कुशवाहा पिता बाबूलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रमपुरा थाना कोठी एवं अमित कुशवाहा पिता रामप्रताप कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी रमपुरा थाना कोठी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.11.2025 को  न्यायालय पेश किया गया । आरोपियों से 61 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमत 30460 रु. तथा घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा महिन्द्रा टीयूवी
कार क्र. एमपी 53 सीए 5457 किमत 800,000रु. कुल कीमत 830460 रु मशरुका जब्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोठी, प्र. आर. प्रमोद तिवारी, देवेन्द्र सेन, भूपेन्द्र सिंह, आर. रामनरेश बैगा, रिंकू जाटव,कुलदीप सिंह शामिल रहे।

Next Post

छत्तीसगढ़ में एसीबी, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: आबकारी और डीएमएफ घोटाले में तड़के 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश

Sun Nov 23 , 2025
रायपुर, 23 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आबकारी और डीएमएफ घोटाले की जांच में आज सुबह एसीबी और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीमों ने छत्तीसगढ़ भर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तड़के शुरू हुई इस रेड में प्रदेश के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई […]

You May Like

मनोरंजन