पनागर बीईओ कार्यालय में 1.11 करोड़ का घोटाला

जबलपुर: पनागर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ अफसरों ने घोटाला करते हुए सरकारी खजाने में सोंध लगाते हुए 1,11,45,914 रुपये की सेंध लगाते हुए गबन किया। पनागर पुलिस ने मामले में 6 अफसरों समेत आठ के खिलाफ षड्यंत्र और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुश्री सोनम कटारे (29) निवासी अमखेरा रोड ड्रीम सिटी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे सहायक संचालक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पनागर के पद पर पदस्थ है।

कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र के द्वारा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पनागर जिला जबलपुर में सत्र 2018-2019 से 2024-2025 तक हुए कपटपूर्ण भुगतान के सबंध में डाटा विश्लेषण दर्शित होने पर कलेक्टर को जाँच के लिए पत्र लिखा गया था। मामले में जांच के लिए कार्यालय सम्भागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर संभाग जबलपुर के द्वारा 9 सदस्यीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया था। जिसमें भारी गड़बड़ी, हेराफेरी सामने आई थी। जांच रिपोर्ट को 6 मार्च 2026 को रोहित सिंह कौशल अपर संचालक कोष एवं लेखा जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा सौंपी गई थी।
मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में हुई डिजिटल हेराफेरी
जांच में पाया गया कि आरोपियों ने कोषालय के मॉड्यूल सॉफ्टवेयर में डिजिटल हेरफेर की गई। सरकारी सिस्टम में फर्जी वेंडर बनाए गए और बैंक खातों के विवरण बदलकर रिटायर कर्मचारियों के हक का पैसा अपने और अपने रिश्तेदारों के निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।
करीबियों के खातों में पहुँचाई सरकारी राशि
पुलिस ने श्रीमती शैलबाला डोगरे (पूर्व बीईओ, पनागर), त्रयंबक गणेश खरे (सेवानिवृत्त पूर्व बीईओ), विजय कुमार भलावी (सहायक ग्रेड-1), नरेन्द्र कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त लेखापाल), गणेश प्रसाद शुक्ला (सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक), अनिल कुमार गोड (सहायक ग्रेड-2) पर प्रकरण दर्ज किया गया है। घोटाले की राशि को खपाने के लिए सहायक ग्रेड-1 विजय कुमार भलावी ने अपने पूरे परिवार को शामिल किया। पुलिस ने पत्नी श्रीमती जयंती भलावी, बेटियों माधुरी, रानू और रागनी भलावी को भी आरोपी बनाया है। इसके अलावा पूर्व अतिथि शिक्षक सुचित्रा पटेल, समीर कोष्ठी, माला कोष्ठा और अंकुश नेमा के बैंक खातों में भी गबन की राशि भेजी गई।

Next Post

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 'बड़े साहब' के रहस्यमयी किरदार से उठा पर्दा, जानें कौन हैं दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले दानिश इकबाल

Fri Mar 20 , 2026
हैदराबाद | रणवीर सिंह स्टारर एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन ₹100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड […]

You May Like