करोड़ों की टैक्स चोरी पर शिकंजा, मेडिकल कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापे

भोपाल। राजधानी के चर्चित मेडिकल कारोबारी राजेश गुप्ता पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी विभाग की टीमें उनके घर और दफ्तरों में दस्तावेजों की पड़ताल करती रहीं। साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर भोपाल के साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भी एक साथ छापेमारी जारी है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी से संबंधित अहम कागजात हाथ लगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल उपकरणों की सप्लाई से हुई भारी कमाई को गुप्ता परिवार ने कई कंपनियों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया। टीमों को प्रॉपर्टी, बैंक खातों और लॉकरों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इससे आयकर विभाग को गुप्ता परिवार की वित्तीय गतिविधियों की गहराई से जांच करने का आधार मिला है।

इससे पहले विभाग ने एयर पोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में गुप्ता के आवास और तिलक नगर के जीवन पैथ डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापे मारे थे। गौरतलब है कि जीवन पैथ सेंटर पर पूर्व में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भी कार्रवाई कर चुका है। जांच में सामने आया था कि मरीजों से स्वास्थ्य जांचों के शुल्क में 25 प्रतिशत तक अधिक वसूला जा रहा था।

Next Post

भोपाल में झमाझम बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा

Wed Sep 3 , 2025
भोपाल। आज बुधवार दोपहर को राजधानी में अचानक हुई तेज झमाझम बारिश ने सड़कों को पानी-पानी कर दिया। करीब एक घंटे में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। न्यू मार्केट, अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड,भेल एरिया और एमपी नगर […]

You May Like