दमोह:पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अनूठी पहल शुरू की है.अब प्रत्येक मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी.इसी क्रम में 26 मई, मंगलवार को एसपी आनंद कलादगी (आईपीएस) मंगलवार सुबह 11:30 बजे थाना हटा पहुंचेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे.
हटा अनुभाग में आने वाले थाना हटा, रनेह, गैसाबाद, कुम्हारी, मगरोन, मड़ियादो और रजपुरा क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर हटा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद कर सकेंगे.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य आमजन को अपने क्षेत्र में ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिलने का अवसर देना और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है.एसपी की इस पहल से ग्रामीण अंचल के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी
