दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई, सीएक्यूएम ने जीआरएपी-3 के उपाय किए लागू

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को हवा की ‘बहुत खराब’ गुणवत्ता के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण-3 के उपाय तुरंत लागू कर दिए हैं।

मौसम एजेंसियों के पूर्वानुमानों में हवा की गुणवत्ता 354 पर पहुंचने और प्रदूषकों के फैलाव की कमी दिखाई दी। गौरतलब है कि जीआरएपी-3 के तहत ये उपाय प्रदूषण निरोधी योजना के चरण-1 और 2 के तहत पहले से लागू किए गए कामों के अलावा होंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों से पता चलता है कि धीमी हवा की गति, स्थिर वातावरण, प्रतिकूल मौसम मापदंडों की स्थिति और प्रदूषकों के फैलाव की कमी के कारण दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता आने वाले दिनों में 400 के पार पहुंच पहुंचकर ‘गंभीर’ क्षेत्र में जा सकती है।

सीएक्यूएम उप-समिति ने दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के लिए एक उपाय के रूप में स्टेज-3 के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। सीएक्यूएम ने एनसीआर प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और अन्य संबंधित एजेंसियों से हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के उपायों को बढ़ाने के लिए कहा है।

 

Next Post

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार कर रही स्थायी स्थायी समाधान : रेखा गुप्ता

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि वायु प्रदूषण दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौती है तथा इससे निपटने के लिए सरकार स्थायी और तकनीक-आधारित समाधान लागू कर रही है। श्रीमती गुप्ता ने आज राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर आईआईटी दिल्ली में आयोजित ‘प्रदूषण […]

You May Like