जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत मालकछार रोड पर रात्रि एक बेलगाम कार चालक ने मोटर सायकिल चालक को कुचल दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।टीआई प्रवीण कुमार धुर्वे ने बताया कि चरगवां अहमदपुर में रहने वाले शेख मोहम्मद आजाद पिता शेख सुराब 35 वर्षीय शुगर फैक्ट्री में काम करते थे।
वह काम करने के बाद रात्रि 8:30 बजे वापिस घर लौट रहे थे तभी तभ्ीा चरगवां रोड से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गइ। जबकि कार चालक को भी चोटैं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
