जनसुनवाई: 30 आवेदकों ने सुनाई समस्याएं

सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में जिलेभर से आए 30 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

Next Post

भाजपा ने किया शहीद के परिजनों का सम्मान

Wed Aug 12 , 2026
सीहोर। भाजपा नगर मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं सीडीएस विपिन रावत के साथ शहीद हुए जितेंद्र वर्मा पत्नी सुनीता कासम्मान किया गया. डॉ. गगन नामदेव ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश […]

You May Like