कृषि उपकरणों के गोदाम में आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

इंदौर. नयापुरा क्षेत्र में कृषि उपकरणों से भरे एक गोदाम में अचानक आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार उस समय घर पर मौजूद नहीं था.

फायर ब्रिगेड को शाम करीब 5.45 बजे पुलिस चौकी के पास गली नंबर 2 से आग लगने की सूचना मिली. गांधी हाल फायर स्टेशन से एसआई सुशील दुबे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और ढाई हजार लीटर पानी की मदद से लपटों को बुझाया. आग लगने से गोदाम में रखे कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए. गोदाम मालिक यशदेव के अनुसार, घटना के वक्त परिवार बाहर गया हुआ था. आसपास कई दुकानें होने से खतरा बढ़ सकता था, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया. प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली तार में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

Next Post

चंद्र ग्रहण के बाद आज सुबह खुले श्री जटाशंकर धाम मंदिर के कपाट, भक्तों ने किए दर्शन

Mon Sep 8 , 2025
बिजावर। रविवार को लगे चंद्र ग्रहण के कारण श्री जटाशंकर धाम मंदिर के कपाट दोपहर 12:30 बजे से बंद कर दिए गए थे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार राजभोग के बाद कपाट बंद किए गए थे और ग्रहण काल के दौरान भक्तों के लिए दर्शन पूरी तरह से रोक दिए गए […]

You May Like