हिट एंड रन: कार चालक लखन सोनी की पहचान, पांच श्रमिकों की मौत

जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान सिहोरा निवासी लखन सोनी के रूप में हो गई है। कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1460 से जुड़े इस मामले में पुलिस ने चालक की पहचान के आधार पर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह हादसा रविवार दोपहर नेशनल हाइवे स्थित सिग्मा कान्हा कॉलोनी के पास हुआ, जहां सड़क डिवाइडर पर काम कर रहे श्रमिक सड़क किनारे भोजन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया और चालक वाहन सहित मौके से चला गया।

हादसे में चैनवती बाई (40 वर्ष) और लच्छो बाई (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल कृष्णा बाई (40 वर्ष), गोमती बाई (40 वर्ष) और वर्षा बाई ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

मृतक श्रमिक मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी बताए गए हैं, जो पिछले डेढ़ महीने से यहां डिवाइडर ग्रिल की रंगाई-पुताई और सफाई का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने इसे हिट एंड रन का मामला मानते हुए विवेचना तेज कर दी है।

Next Post

भिंड में बारिश के आसार, रात में बादल, दिन में तेज धूप, अब सर्दी का असर कम

Mon Jan 19 , 2026
भिंड: जिले में सर्दी के ग्राफ में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज सोमवार को बीते दिनों की तुलना में लोगों को सर्दी से राहत मिली, हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर अब भी है। भिंड जिले में रविवार रात आसमान पर हल्के बादल छाए रहने से बारिश की संभावना जताई जा […]

You May Like