भिंड में बारिश के आसार, रात में बादल, दिन में तेज धूप, अब सर्दी का असर कम

भिंड: जिले में सर्दी के ग्राफ में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज सोमवार को बीते दिनों की तुलना में लोगों को सर्दी से राहत मिली, हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर अब भी है। भिंड जिले में रविवार रात आसमान पर हल्के बादल छाए रहने से बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सुबह होने से पहले ही बादल छंट गए और आसमान साफ हो गया।

जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे धूप की तीखापन बढ़ता गया, जो लोगों को सुहाना महसूस हुआ। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन कुछ ही घंटों में धुंध साफ हो गई और मौसम पूरी तरह खुल गया। हालांकि कुछ दिन के भीतर बारिश के आसार बने हुए हैं।आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आद्रता का स्तर करीब 80 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Next Post

भिंड में सरकारी स्कूल का नाम बदलकर शिवपाल सिंह शासकीय हाई स्कूल रखा, जल्द बनेगा शहीद स्मृति द्वार

Mon Jan 19 , 2026
भिंड:जिले की लहार तहसील अंतर्गत ग्राम जमुहां स्थित शासकीय हाई स्कूल का नामकरण कर दिया गया है। अब यह विद्यालय शहीद शिवपाल सिंह शासकीय हाई स्कूल, जमुहां के नाम से जाना जाएगा। नामकरण की घोषणा एक सप्ताह पहले शहीद शिवपाल सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर की गई थी। अब […]

You May Like