छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कराया परिचित

इंदौर: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 1 से 3 जुलाई 2026 तक नवप्रवेशित छात्राओं के लिए तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव के संरक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शैक्षणिक व्यवस्था एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था.

इंडक्शन कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छात्राओं का स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ ही शिक्षकों और छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, सेमेस्टर प्रणाली एवं उच्च शिक्षा के नवीन आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य, एबीसी पूर्व छात्राओं के अनुभव साझा करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए.

गतिविधियों की दी जानकारी
तीन दिनों तक आयोजित विभिन्न सत्रों में मानसिक स्वास्थ्य एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स एबीसी पर्यावरण संरक्षण छात्रवृत्ति योजनाएं, एनएसएस, एंटी रैगिंग, लैंगिक संवेदनशीलता, पुस्तकालय सेवाएं, खेलकूद तथा कैरियर मार्गदर्शन सहित महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में करीब 351 नवप्रवेशित छात्राओं और 60 प्राध्यापकों ने सहभागिता की. महाविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया

Next Post

आकस्मिक जांच में 10 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

Sat Jul 4 , 2026
इंदौर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने छोटा बांगड़दा क्षेत्र के स्कूल वाहनों की आकस्मिक जांच की. अभियान में नियमों का उल्लंघन करने पर 3 स्कूल बसें, 3 ट्रैवलर और 4 मैजिक वाहन सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया.जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, […]

You May Like