आकस्मिक जांच में 10 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

इंदौर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने छोटा बांगड़दा क्षेत्र के स्कूल वाहनों की आकस्मिक जांच की. अभियान में नियमों का उल्लंघन करने पर 3 स्कूल बसें, 3 ट्रैवलर और 4 मैजिक वाहन सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया.जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई. कई वाहन सर्वोच्च न्यायालय के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते मिले, जबकि तीन वाहनों के परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी.

आरटीओ अधिकारियों ने स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी फीडबैक प्राप्त किया. इस दौरान वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा अन्य सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई. कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एआरटीओ अर्चना मिश्रा, आरटीओ अमला और उड़नदस्ता दल शामिल रहा. आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि इंदौर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज वाहनों की आकस्मिक जांच आगे भी जारी रहेगी तथा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Next Post

क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का

Sat Jul 4 , 2026
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चामोला के तलाक के खुलासे के बाद अब गौरव खन्ना की संभावित एंट्री की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित शो लॉकअप के फैंस को जल्द ही जोरदार झटका लग सकता […]

You May Like