स्वतंत्रता दिवस पर पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक ने बच्चों के साथ किया भोजन

बालाघाट, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई क्रमांक-02 की महाप्रबंधक सुश्री माया मनीष परते ने शासकीय एमजीएम विद्यालय, बालाघाट में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष भोजन के रूप में खीर, पूरी और लड्डू परोसे गए।

महाप्रबंधक सुश्री परते ने बच्चों के साथ सहजता से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ भोजन करने और संवाद करने से बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

Sat Aug 15 , 2026
किरनापुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित समारोह किरनापुर के बेसिक स्कूल परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में किरनापुर एवं लांजी विकासखंड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से […]

You May Like