भागीरथपुरा पहुंचे राहुल गांधी, संस्कार गार्डन में पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब भागीरथपुरा पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने संस्कार गार्डन में दूषित जल से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात शुरू कर दी है। इस दौरान राहुल गांधी पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके स्वास्थ्य व रहन-सहन की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को शीघ्र राहत, बेहतर इलाज और स्थायी समाधान उपलब्ध कराने की मांग की।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। पीड़ित परिवारों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए दूषित पानी से हो रही बीमारियों और रोजमर्रा की परेशानियों से राहुल गांधी को अवगत कराया है।

Next Post

पाकिस्तान चुनाव आयोग का ऐतिहासिक एक्शन, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 159 सांसदों और विधायकों की सदस्यता निलंबित, शहबाज सरकार के सामने खड़ा हुआ बड़ा विधायी संकट

Sat Jan 17 , 2026
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ECP) ने भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल असेंबली, सीनेट और प्रांतीय विधानसभाओं के कुल 159 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सदस्यों ने चुनाव अधिनियम […]

You May Like