रेल्वे कर्मचारी पर धड़धड़ाते गुजर गई ट्रेन

ट्रेक पर चल रहे काम के दौरान हादसा
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत देवरी रेल्वे ट्रेक चल रहे काम के दौरान अचानक ट्रेन आ गई और कर्मचारी पर ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई, हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई।

पनागर पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र बाल्मीक 20 वर्ष निवासी अभिमन्यू चौक पनागर ने सूचना दी कि उसके बड़े पापा का बेटा संजय बाल्मी 42 वर्ष निवासी अभिमन्यू चौक पनागर के देवरी रेल्वे स्टेशन में नौकरी करते थे। रेल्वे ट्रेक पर काम करते समय ट्रेन से टकराने के कारण उनकी मौत हो गई।

Next Post

अमेरिकी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल

Mon Mar 10 , 2025
न्यूयॉर्क, 10 मार्च (वार्ता) अमेरिका में पेनसिल्वेनिया के लैंकेस्टर काउंटी में रविवार को एक छोटा विमान पार्किंग स्थल से टकरा गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने साेमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, विमान अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम 08:18 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर लैंकेस्टर हवाई […]

You May Like