प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘खौफ’ में नजर आएंगे रजत कपूर

मुंबई, (वार्ता) जानेमाने अभिनेता रजत कपूर प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज ‘खौफ’ में नजर आएंगे।

रजत कपूर एक जबरदस्त स्टोरीटेलर हैं, जो अपने हटके फैसलों और दमदार अभिनय से हमेशा कुछ अलग ही दिखाते आए हैं। वह उन कलाकारों में हैं जो फिल्मों में दिखावे से ज़्यादा कहानी को तवज्जो देते हैं। उनके निभाए किरदार और कहानियां सादगी में भी गहराई लिए होती हैं, जो सीधे दिल को छू जाती हैं। रजत कपूरएक बार फिर एक अलग ही अंदाज़ में लौटे हैं। इस बार वह प्राइम वीडियो की हॉरर सीरीज़ ‘खौफ’ में नजर आयेंगे।

रजत कपूर ने ‘खौफ’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ये किरदार अब तक के मेरे किसी भी रोल से बिल्कुल अलग है। जब मुझे कॉल आया और मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं सच में रोमांचित हो गया था। ऐसा लगा जैसे ये मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है, अब तक जो किया है उससे बिल्कुल हटकर।पंकज और स्मिता से मिलने से पहले ही मैंने जो मटेरियल पढ़ा था, वो पढ़ते ही एक अजीब सी सनसनी महसूस हुई। रीढ़ में सिहरन सी दौड़ गई, जो आमतौर पर नहीं होता। मैं उस वक्त ही रोल को लेकर काफी जुड़ाव महसूस कर रहा था। कई बार ऐसा होता है कि किरदार वैसा नहीं बन पाता जैसा सोचा था, लेकिन यहां उल्टा हुआ। शूटिंग का एक्सपीरियंस, कॉस्ट्यूम, मेकअप सबने इसे और भी खास बना दिया। यह उन चंद प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसे लेकर मैं सच में एक्साइटेड हूं। आमतौर पर मुझे अपने काम को लेकर इतनी एक्साइटमेंट नहीं होती, लेकिन इस बार कुछ अलग है।

‘ख़ौफ’ से क्रिएटर और शो रनर के तौर पर स्मिता सिंह डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज़ को संजय रौतरे और सरिता पाटिल ने मैचबॉक्स शॉट्स बैनर तले एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। पंकज कुमार और सूर्य बालकृष्णन ने इसे निर्देशित किया है। इस सीरीज में मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीताांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। ‘ख़ौफ’ 18 अप्रैल को भारत समेत 240 से ज़्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Next Post

मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में काम करेंगी करीना कपूर

Tue Apr 15 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर खान ,फिल्मकार मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म दायरा में काम करती नजर आयेंगी। फिल्म दायरा में करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करती नजर आयेंगी।करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म दायरा में काम करने की घोषणा की है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।