वेतन समकक्षता की मांग को लेकर कृषि मंत्री के बंगले पर संविदा कर्मचारियों का हल्लाबोल

भोपाल। राजधानी में बुधवार को कृषि मंत्री के बंगले पर संविदा कर्मचारियों ने वेतन समकक्षता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले आत्मा परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए.

कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 30 जनवरी 2026 को आयोजित संविदा कर्मचारी महासम्मेलन में वेतन समकक्षता लागू करने की घोषणा की थी. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भी इसी प्रकार की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अब तक अमल नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों ने 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के अनुसार वेतन समकक्षता लागू करने की मांग दोहराई.

संविदा कर्मचारियों की मांग है कि नियमित कर्मचारियों के समान पद के अनुरूप उन्हें भी सातवें वेतनमान के न्यूनतम स्तर के बराबर वेतन दिया जाए, जैसा पूर्व में घोषित किया गया था.

प्रदर्शन के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव को इस संबंध में नोटशीट भी प्रेषित की.

Next Post

रागवेल पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed Feb 4 , 2026
शाजापुर।दुपाड़ा मार्ग पर बुधवार को रागवेल की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान बामनिया खेड़ी निवासी राजेश मालवीय के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी […]

You May Like