
भोपाल। अंबेडकर मैदान में आज आजक्स की साधारण सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा का बड़े हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जे. एन. कंसोटिया, एस. एल. सूर्यवंशी, विजय श्रवण सहित प्रदेशभर से आए आजक्स के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
