
चितरंगी । भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र चितरंगी के सामुदायिक भवन में प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह की विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रवेन्द्र धर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध किसान, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के लिए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत घटेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल कृषि पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। वहीं कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भी प्राकृतिक खेती के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, सोशल मीडिया जिला संयोजक राम शुक्ला, अर्जुन शाह, अभिषेक दुबे, प्रकाश जायसवाल, राकेश द्विवेदी, फूल सिंह, डॉ. बिहारी सिंह, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में किसान महिला-पुरूष मौजूद रहे।
