छात्रों और युवाओं को लगाते थे नशे की लत

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 2.5 लाख रुपए की ई-सिगरेट बरामद की

इंदौर:भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित ई सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी छात्रों और युवाओं को नशे की लत लगा रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2.5 लाख रुपए की 86 ई सिगरेट जब्त की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.एडिशनल डीसीपी जोन 04 आनंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड पर एक व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर ई-सिगरेट बेचने की फिराक में है.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को धर-दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास 36 ई-सिगरेट बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम 32 वर्षीय राहुल आहुजा निवासी फ्लैट नंबर 404, माणिकबाग बताया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ये ई-सिगरेट उसने भोपाल में रहने वाले पंकज कोटवानी से खरीदी थी. पुलिस ने राहुल आहुजा के खिलाफ प्रोहिबिशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.
भोपाल से भी आरोपी को पकड़ा
इसके बाद, पुलिस की टीम भोपाल भेजी गई और पंकज कोटवानी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से 50 और प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की गई. दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 86 प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ ही अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त किए है. पुलिस आरोपियों से उनके ोतों अलावा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

Next Post

सक्रिय शातिर चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

Mon Feb 24 , 2025
लाखों के जेवरात, बाइक और लैपटॉप बरामद इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने थाना सक्रिय शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिंल की है. गिरफ्तार गिरोह के सदस्य आसपास के इलाकों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.एरोड्रम थाने से […]

You May Like