दमोह: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर भोले बाबा सहित और भी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. पट खुलते ही बम बम भोले की गूंज से मंदिर और आसपास गूंज उठा. भगवान के जयकारे के जमकर जय कांवरिया द्वारा लग रहे हैं. दूर-दूर से आए कांवरिया को पर्याप्त व्यवस्था के लिए इंतजाम किएगए हैं. यहां पर जो आज फूलों की गुत्थी से सजाया गया, मंदिर अति सुंदर लग रहा है. यह व्यवस्था भोले बाबा की कृपा से दमोह सांसद राहुल सिंह के द्वारा की गई.
उन्होंने भी सुबह पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर जल अभिषेक कर मंदिर का जायजा लिया. दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम आरएल बागरी, एडिशनल एसपी-2 प्रशांत सिंह सुमन, एसडीओपी प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी,राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी आशीष साहू, शिवम् गोस्वामी, शुभम बर्दिया, पारस जैन, धनीराम टेकाम, प्रतीक पटेल, जयराम पटेल के अलावा और भी राजस्व विभाग मौजूद है.
वहीं थाना प्रभारी दलबीरसिंह मार्को यातायात की कमान संभाले हुए हैं.साथ ही गर्भ गृह में मडियादो थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीति पांडे, सब इंस्पेक्टर मिनी पाठक,विक्रम दांगी, केरवना चौकी प्रभारी एस एन यादव,निकासी गेट पर धर्मेंद्र गुर्जर, विश्राम गृह के अमित मिश्रा, कांवरिया गेट पर सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,चौकी प्रभारी आनंद कुमार,और भी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी पुलिस बल मौजूद।मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सीसीटीवी कैमरे, 3 एलईडी, वॉलिंटियर के अलावा और भी व्यवस्थाएं व्यवस्थित की गई हैं. जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न जाए. मंदिर ट्रस्ट के बताएं अनुसार अभी तक लगभग 7.40 तक 40 से 1 लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं.
शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन का सिलसिला जारी है.सीएमएचओ डॉ राकेश कुमार अठिया के निर्देशन में मेडिकल टीम में नितिन, श्री उपाध्याय, श्री प्रजापति भी यहां पर मौजूद है अगर किसी श्रद्धालु को कोई भी बीमारी दिक्कत जाती है तो मेडिकल टीम कमान संभाल रही है।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मेहता, सचिव पंकज हर्ष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, पंडित रामकृपाल पाठक, सदस्य गण उपस्थित है।खास बात तो यह है कि मंदिर गर्भ ग्रह की साफ सफाई और भी मंदिर परिसर की साफ सफाई करने में विशेष कर्मचारी लगे हुए हैं. मंदिर के पंडित पुजारी गण अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में कार्य कररहे हैं.
