महाशिवरात्रि पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, महामृत्युञ्जय मंत्र किया साझा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए महामृत्युञ्जय मंत्र का उल्लेख किया ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

डॉ यादव ने संदेश में लिखा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण करें। डॉ यादव का यह संदेश सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा भी किया जा रहा है।

Next Post

दूषित पानी की शिकायत पर कार्रवाई न करने वाले इंजीनियर पर गिरी गाज, वेतन काटने के आदेश

Sun Feb 15 , 2026
इंदौर: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा सिटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, जलसुनवाई की झोनवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप, समस्त झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सीटीपीटी, […]

You May Like