भिंड: देशव्यापी शिक्षक आंदोलन को लेकर भिंड जिले में भी हलचल तेज हो गई है। टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में आज रविवार को होने वाले शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए जा रहे शिक्षकों को जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के फैसले के बाद से ही शिक्षकों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर भिंड में मप्र राज्य शिक्षक संघ की जिला इकाई ने एडीएम एल.के. पांडे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए उन्हें दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।
Next Post
जमीन का फायदा दिलाने बनाया फर्जी राजस्व आदेश!
Sun Aug 30 , 2026
इंदौर:जमीन से जुड़े एक मामले में अपने पक्षकार को फायदा पहुंचाने के लिए अपर आयुक्त कार्यालय के नाम से कथित फर्जी आदेश तैयार कर उसे असली के रूप में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. सत्यापन में आदेश जारी ही नहीं होना सामने आने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता […]

You May Like
-
4 months ago
बगदरा घाटी में बस पलटी, डेढ़ दर्जन बाराती घायल
-
1 year ago
दिनदहाड़े घर से 10 लाख के जेवर चोरी